सुदेश चौधरी, कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

Font Size
चण्डीगढ़, 25 अप्रैल -हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से सेक्टर-13, हिसार की सुदेश चौधरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के प्रबंधन बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किया है।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सुदेश चौधरी की सदस्य के पद में कार्य अवधि तीन वर्ष की होगी। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति हरियाणा एवं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम, 1970 की धारा 13 के प्रावधानों के अनुरूप की गई है। 
 

Table of Contents

You cannot copy content of this page