सुभाष बराला करेंगे गुरुग्राम में पार्टी के जिला कार्यालय का शिलान्यास : रमन मालिक

Font Size

गुरुग्राम :  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने बताया की 23 अप्रैल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला गुरुग्राम में पार्टी के नए जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे.  वर्तमान में भाजपा का कार्यालय सेक्टर 10 ए के एक भवन में चल रहा है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय सिलोखरा गांव के निवासियों को कुछ आपत्तियां थी. उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कुछ मांग रखी थी. इसलिए उनकी आपत्तियों को देखते हुए उसी क्षेत्र में एक नई जगह पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटित की गई है.

मलिक ने कहा यह लोकतंत्र है, और संगठन का मानना है कि स्थानीय निवासियों के मतंव्य का सम्मान करते हुए वह प्लॉट को बदले जाने की परिस्थिति पर विरोध करने की बजाय उस को स्वीकार किया गया. मुख्यमंत्री के इस निर्णय व व्यवहार को देखते हुए विपक्ष के कुछ नेताओं ने उनको लिखित रूप से धन्यवाद भी भेजा है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page