वी उमाशंकर सहित हरियाणा के 15 आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति

Font Size

चंडीगढ़, 29 दिसम्बर :  हरियाणा सरकार ने पहली जनवरी, 2018 से 15 आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं।
1993 बैच के वी. ऊमाशंकर, सुकृति लिखी और  नीरजा शेखर को उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। सरकार ने दीप्ति ऊमाशंकर, जो इस समय केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, को भी उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड में प्रोफोर्मा पदोन्नति दी है। 

इसी प्रकार, 2009 बैच के यश गर्ग पंकज, शरणदीप कौर बराड़, अशोक कुमार शर्मा और मनी राम शर्मा को कनिष्ठï प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया गया है।

2014 बैच के अनीश यादव, मनोज कुमार, मुनीष शर्मा, श्रीमती रानी नागर, विक्रम और श्रीमती मोनिका गुप्ता को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नत किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page