हरियाणा में 16 आईपीएस व 3 एचपीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चण्डीगढ, 14 नवंबर- हरियाणा सरकार आज तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस 3 एचपीएस अधिकारियों और दो पुलिस उप-अधीक्षकों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही चारू बाली को पंचकूला में राज्य सतर्कता ब्यूरो का आईजी नियुक्त किया गया है। 
पंचकूला, राज्य सतर्कता ब्यूरों के आईजी डा. एम. रवि किरण को पंचकूला, जेल का आईजी लगाया गया है।
एससीबी के आईजी सौरभ सिंह को गुरूग्राम में एसटीएफ के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 
सिरसा के एसपी अश्विन को सुरक्षा का एसपी लगाया गया है।
गुरूग्राम यायायात के डीएसपी सिमरदीप सिंह को सिरसा का एसपी लगाया गया है। 
पंचकूला, मुख्यालय के एसपी हामिद अख्तर को राज्य सतर्कता ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 
पंचकूला, होम गार्ड के पुलिस अधीक्षक राजिन्द्र सिंह मीणा को मधुबन, एचपीए का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। 
कैथल के पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह को टेलीकाम का पुलिस अधीक्षक के साथ कानून एवं व्यवस्था के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 
बहादुरगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को दादरी का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। 
फरीदाबाद, एनआईटी की डीसीपी आस्था मोदी को कैथल का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। 
हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी वसीम अकरम को सीआईडी का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। 
सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी लगाया गया है। 
फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को गुरुग्राम, पूर्वी का डीसीपी लगाया गया है।
दादरी के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार को लोकायुक्त का पुलिस अधीक्षक लगाया है।
लोकायुक्त की पुलिस अधीक्षक समिति चैधरी को राज्य सतर्कता ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
गुरुग्राम पूर्वी के डीसीपी दीपक सहारन को फतेहाबाद का पुलिस अधीक्षक लगाया है।
अम्बाला, रेलवे के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को नारनौल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। 
पंचकूला, टेलीकाॅम, मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को अम्बाला, रेलवे का पुलिस अधीक्षक लगाया है।
राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक कीरत पाल को फरीदाबाद, एनआईटी का डीसीपी लगाया है। 
यमनुानगर की डीएसपी उषा देवी को गुरूग्राम का एसीपी लगाया गया है।
पंचकूला, सीआईडी के डीएसपी वीर सिंह को पटौदी का एसीपी नियुक्त किया गया है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page