दिल्ली- रेवाडी रेल लाईन के इलेक्ट्रिफिकेशन की शुरूआत 8 को : राव इंद्रजीत

Font Size

नई दिल्ली : केंद्रीय योजना व शहरी आवास, शहरी कार्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को दिल्ली-रेवाडी रेल लाईन के इलेक्टिफिकेशन की शुरूआत 8 अगस्त को गुडगांव रेलवे स्टेशन से की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रेल भवन कार्यालय से रेल मंत्री सुरेश प्रभु विडियो कांफे्रसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली के सराय रोहिल्ला से रेवाडी रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य एल एंड टी कंपनी को सौंपा गया है। इस कार्य को वर्ष 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

सराय रोहिल्ला दिल्ली से रेवाडी की दूरी करीब 78 किलोमीटर के कार्य का टेंडर इस वर्ष एल एंड टी को नौ जून को जारी कर दिया गया था। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सराय रोहिल्ला से रेवाडी के इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य योजना के तहत गढी हरसरू में टीएसएस स्थापित किया जाएगा , वहीं पटेल नगर व रेवाडी में एसपी, इंच्छापुरी, ताजनगर , गुरूग्राम, एसएनडीपी में एसएसपी लगाए जाएंगे।

  ज्ञात हो कि दिल्ली-रेवाडी रेलवे लाइन की इलेक्ट्रिफिकेशन की मांग वर्षों से दैनिक रेल यात्री संघ व क्षेत्र के लोग करते आ रहे है। वर्ष 2016 में ही राव इंद्रजीत सिंह की मांग पर दिल्ली-रेवाडी रेलवे लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन की मांग रेल 2015-14 के बजट में डाल दी गई थी। 2014 में दिल्ली -अहमदाबाद रेल खंड के तहत 1067 करोड रूपए का प्रावधान भी कर दिया गया पर रेलवे की ओर से कार्य के टेडर नहीं छोडे गए।

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से पिछले दिनों हुई मुलाकातों में राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली -रेवाडी रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन की मांग को रखते हुए बताया कि कार्य अलाट होने के बाद भी टैंडर की फाइल पिछले वर्षों से रोकी गई है। राव की मांग के बाद रेल मंत्री श्री प्रभु ने दिल्ली-रेवाडी रेल लाइन के टेंडर लगाने व प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। ज्ञात हो कि बांदीकुई रेल लाइन परियोजना के तहत रेवाडी-अलवर -बांदीकुई रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। दिल्ली-रेवाडी इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद अलवर-जयपुर-अजमेर लाइन का भी इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होगा। राव ने कहा है कि इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद रेल यात्रियों को जहां नई रेल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा वहीं रेल सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकेगी। 

Table of Contents

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page