कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप से किसानों को मिली सोयाबीन फसल बीमा की राशि

Font Size

नई दिल्ली :  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रि शिवराज सिंह चौहान ने २१ अगस्त को नांदेड़ महाराष्ट्र में किसानो के साथ संवाद किया था | संवाद के दौरान परभणी जिले के किसानो ने केंद्रीय मंत्री से अपनी सोयाबीन फसल का बीमा  लंबित होने की समस्या बतायी थी | इस सम्बन्ध में श्री चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण के अधिकारियों से इस समस्या का तत्काल निवारण करने का आदेश दिया था |

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने  इस  संबंध में दिनांक 22 अगस्त  2024 को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (Technical Advisory Committee (TAC) की बैठक की | बैठक में बीमा कंपनी द्वारा फसल कटाई प्रयोगों के ऊपर दर्ज की गयी आपत्ति को ख़ारिज करते हुए बीमा कंपनी को लंबित दावों का भुगतान करने का निर्देश दिया | इस निर्णय के  कारण परभणी जिले के लगभग २,००,०००  किसानो को 200 से 225 करोड़ के लंबित क्लेम का भुगतान किया जाना है |

आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को इस सम्बन्ध में सम्बंधित बीमा कंपनी को 1 सप्ताह के भीतर देय क्लेम का भुगतान करने के लिए केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने  आदेश निर्गत किया है |

You cannot copy content of this page