56वीं हरियाणा स्टेट बास्केटबाल स्कूली प्रतियोगिता का हुआ समापन

Font Size

– प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम रही विजेता

गुरुग्राम, 04 नवंबर। गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दो नवंबर को शुरू हुई 56वीं हरियाणा स्टेट बास्केटबाल स्कूली प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुग्राम की टीम ने हिसार की टीम को 65-48 के अंतर से शिकस्त देकर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में गुरुग्राम की टीम ने पानीपत को हराकर फाईनल में जगह बनाई थी। तृतीय स्थान पर सोनीपत की टीम रही जिसने पानीपत को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी व डीओसी देवेंद्र दहिया व दीप्ति लांबा ने नगद पुरुस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित करने के साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

समापन समारोह में एईओ जगदीश अहलावत, पीटीआई राजेन्द्र, अनिल हुड्डा, कुलजीत, अनिल, धनवीर व संदीप तथा प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जुनेजा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page