यूपी में 7 चरणों में चुनाव कराये जायेंगे .

Font Size

up election 2022

up election 2022नई दिल्ली :  UP Election 2022 मुख्य चुनाव आयुक्त सुचील चन्द्र ने बताया की यूपी में 7 चरणों में चुनाव कराये जायेंगे . उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे. उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 1 चरण में चुनाव होंगे. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में मतदान होगा. गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए भी 1 चरण में ही वोटिंग होगी. मणिपुर में 60 सीटों पर 2 चरण में चुनाव संपन्न होंगे.

उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यकीनन राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण है. राज्य में कई जातियां हैं और यहां 20 करोड़ से अधिक की आबादी है. किसी भी दल को सत्ता दिलाने में ओबीसी की अहम भूमिका मानी जाती है. यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं और विधानसभा की 403 सीटें जो देश की राजनीति की दिशा तय करने के लिए अहम माने जाते हैं.

यूपी में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए 325 सीटें जीतकर सत्ता में आया था और योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी. यूपी विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 में खत्म हो रहा है, जबकि अन्य चार राज्यों की विधानसभाओं का समय मार्च 2022 में अलग-अलग डेट पर समाप्त हो रहा है.

up election 2022 up election 2022 up election 2022 up election 2022 

Table of Contents

You cannot copy content of this page