देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 नए रोगी सामने आए

Font Size

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 149.66 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में लगभग 94 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.57 प्रतिशत

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,71,363 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.54 प्रतिशत है

नई दिल्ली :   पिछले 24 घंटों में 94 लाख से अधिक    (94,47,056)  वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19  टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 149.66 करोड़ (1,49,66,81,156से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,59,96,534 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,88,661
दूसरी खुराक 97,32,783
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,86,788
दूसरी खुराक 1,69,41,142
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 1,68,20,563
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 50,95,49,935
दूसरी खुराक 34,57,40,614
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,56,03,537
दूसरी खुराक 15,43,51,161
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,19,97,939
दूसरी खुराक 9,71,68,033
कुल   1,49,66,81,156

 

पिछले 24 घंटों में 30,836 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.57 प्रतिशत है।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MDK9.jpg?w=715&ssl=1

 

पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए मरीज सामने आए हैं।

 

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034U9H.jpg?w=715&ssl=1

वर्तमान में 3,71,363 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.05 प्रतिशत हैं।

 

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004O6UP.jpg?w=715&ssl=1

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,13,377 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.68 करोड़ (68,68,19,128जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.54 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 7.74 प्रतिशत है।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AEKE.jpg?w=715&ssl=1

You cannot copy content of this page