भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7447 हो गई, 642 स्वस्थ घोषित, 239 की मौत

Font Size

नई दिल्ली। देश में #COVID19 मरीज़ों की कुल संख्या 7447 हो गई है, 642 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वहीं 239 लोगों की मौत हो गई है। देश में #COVID19 के लिए 586 अस्पताल निर्धारित किए गए हैं और एक लाख से अधिक #Isolation बेड हैं। यह जानकारी आज दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में केंदीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी।
उन्होंने कहा कि #Lockdown21 के बावजूद, ग्रीष्मकालीन फसलों (चावल, दालें, मोटे अनाज और तिलहन) के अंतर्गत क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में 11% से अधिक की वृद्धि हुई है जो महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा 10 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन वितरित किया गया।

श्री अग्रवाल ने बताया कि आज एक पत्र में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। केंद्र सरकार ने कल ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम’- 2005 के तहत जो गाइडलाइन जारी की थी उसमें मछली पालन उद्योग को #lockdown से छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि #Lockdown के शुरुआती दो हफ्तों में @RailMinIndia कर्मियों ने हेल्‍पलाइन-138 और 139, सोशल मीडिया तथा ईमेल पर 2,05,000 से ज्‍यादा प्रश्‍नों के उत्‍तर दिए। उनमें से 1,85,000 से अधिक का उत्‍तर सीधे टेलीफोन पर संवाद के जरिए दिया गया।

भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7447 हो गई, 642 स्वस्थ घोषित, 239 की मौत 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page