टेक्निको इंडस्ट्रीज गुरुग्राम ने डोनट किये मास्क और पीपीई किट

Font Size

– सयुंक्त आयुक्त हरिओम अत्री को कम्पनी प्रतिनिधियों ने सौंपे 15 हजार मास्क तथा 200 पीपीई किट

गुरुग्राम, 11 अप्रैल। कोविड-19 से बचाव के लिए काम आने वाले मास्क तथा पीपीई किट शनिवार को एक कम्पनी द्वारा नगर निगम गुरुग्राम को सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाए गए हैं। 


शनिवार को टेक्निको इंडस्ट्रीज गुरुग्राम के प्रतिनिधि अरुण गर्ग तथा अमित गुप्ता नगर निगम गुरुग्राम के सेक्टर-42 स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त हरिओम अत्री तथा जूनियर इंजीनियर हरिकिशन को 15 हजार 3 प्लाई मास्क तथा 200 पीपीई किट सौंपे। कम्पनी द्वारा ये  वस्तुएं अपने सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके लिए सयुंक्त आयुक्त हरिओम अत्री द्वारा कम्पनी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया गया। कम्पनी प्रतिनिधियों ने आगे भी आवश्यकता अनुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page