चोरी की बाईक रखने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दिनांक 12 मार्च 2022 को देवीसिंह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि सहसन से सोमका रोड पर चोरी की बाईक लेकर एक व्यक्ति खडा है।

उक्त सूचना पर हैड कांस्टेबल मय जाप्ते के मुखबिर द्वारा बताये गये सांकेतिक स्थान पर पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देख बाईक का वापस घूमाकर भगाने कि कोशिश करने लगा।

जिसको पुलिस द्वारा पीछा कर पकड लिया गया। जिससे उसकी मोटरसाईकिल अपाचे बिना नम्बरी के कागजातों के बारे में पूछा गया तो उक्त मोटरसाईकिल के कोई कागजात नहीं होना पाया गया तथा मोटरसाईकिल को चोरी की होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी मुबारिक पुत्र मज्जल जाति मेव निवासी सहसन थाना जुरहरा गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page