राजीव नयन चौबे बने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य

Font Size

नई दिल्ली :  राजीव नयन चौबे ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के अध्यक्ष  अरविन्द सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।

श्री चौबे तमिलनाडु संवर्ग के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 35 वर्षीय सेवा काल में केन्द्र और राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page