घायल लड़की ने मोदी से मांगा आॅटोग्राफ

Font Size

 

मिदनापुर। पीएम मोदी जब मिदनापुर रैली के पंडाल से घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे तो एक अजीब घटना सामने आई. एक घायल युवती ने मोदी को अपना हालचाल बताने के बाद उनसे आॅटोग्राफ मांग लिया. यह मोदी की पॉपुलारिटी का ही नतीजा है कि लोग घायल हालत में भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

मोदी ने भी देर किए बिना उसकी इच्छा पूरी की. और उसके नाम पर एक छोटा सा संदेश लिखकर अपने हस्ताक्षर दे दिए. यह देखकर युवती खुश हो गई और कहा कि अब मुझे दर्द का एहसास तक नहीं हो रहा है. मोदी खुद भी उसके इस साहस को देखकर अचरज में हैं.

वैसे पीएम ने मिदनापुर की रैली के मंच से ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि प.बंगाल की जनता में बहुत जिगर है. पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, लोग घायल हो गए पर फिर भी मैदान में डटे रहे.

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page