हरियाणा सरकार ने लॉजिस्टिक , कृषि एवं निर्यात की नीति की समीक्षा के लिए समिति गठित की

Font Size
चंडीगढ़, 16 जुलाई -हरियाणा सरकार ने लॉजिस्टिक्स, कृषि निर्यात तथा सेवा निर्यात समेत सभी व्यापार सम्बन्धित विषयों कीP समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय व्यापार प्रोत्साहन कमेटी गठित की है। 
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य अतिरिक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण, खान एवं भू-विज्ञान तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभागों के प्रधान सचिव इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक इस कमेटी के संयोजक तथा विदेशी व्यापार, उत्तरी क्षेत्र, चण्डीगढ़ के महानिदेशक सह-संयोजक होंगे। कमेटी की बैठक तिमाही में एक बार होगी। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page