हरियाणा पुलिस में फेरबदल : 8 आई पी एस अधिकारियों का तबादला

Font Size
चंडीगढ, 4 जुलाई : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आठ आईपीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

के.के.मिश्रा, डी.जी.,पुलिस मुख्यालय, पंचकूला को पी.के.अग्रवाल के स्थान पर डी.जी.,मुख्यालय,पंचकूला नियुक्त किया गया है जबकि पी.के.अग्रवाल ए.डी.जी., मुख्यालय, पंचकूला को ए.डी.जी.,अपराध नियुक्त किया गया है। हरदीप सिंह दून, आई.जी.पी./ एच.ए.पी.,मधुबन को आई.जी.पी., प्रशासन, हरियाणा, पंचकूला के अलावा आई.जी./ एच.ए.पी.,मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसीप्रकार, बी.सथेश बालन, कमाडेंट, प्रथम आईआरबी भौंडसी एवं एस.पी. पानीपत को डी.आई.जी., एस.टी.एफ, भौंडसी और संगीता कालिया, एस.पी. पानीपत को कमाडेंट, प्रथम आईआरबी भौंडसी नियुक्त किया गया है। मनबीर सिंह, एस.पी. राज्य चौकसी ब्यूरो, गुरुग्राम को एस.पी. पानीपत और प्रतीक्षा गोदारा, कमाडेंट तृतीय बटालियन, एच.ए.पी. हिसार को एस.पी. हांसी निुयक्त किया गया है जबकि राजेश दुग्गल, एस.पी. रेवाड़ी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा कमाडेंट तृतीय बटालियन, एच.ए.पी. हिसार का कार्यभार भी सौंपा गया है।

हरियाणा पुलिस में फेरबदल : 8 आई पी एस अधिकारियों का तबादला 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page