विजिलेंस ने समाज कल्याण विभाग रेवाड़ी के सहायक को 10 हाजर रु रिश्वत लेते किया गिरफ़्तार

Font Size
चंडीगढ़, 19 जून : हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने जिला समाज कल्याण विभाग, रेवाड़ी के कार्यालय में कार्यरत सहायक, जगदीश को दुर्घटना बीमा की फाइल पास करवाने की एवज में गांव कसोली, थाना कसोली चौक के हंस राम से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यहा जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध ब्यूरो के थाना गुरुग्राम में भ्रष्टïाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page