राष्ट्रपति 10 से 11, नवंबर को मध्य प्रदेश जायेंगे

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 से 11 नवंबर, 2017 तक मध्यप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति का पद भार संभालने के बाद यह उनकी मध्यप्रदेश की पहली यात्रा होगी। 

राष्ट्रपति 10 नवंबर, 2017 को भोपाल में कबीर प्रगतोत्सव को संबोधित करेंगे। वे जीटीबी कॉम्प्लेक्स, तात्या टोपे नगर, भोपाल में रानी झल्करीबाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। 

11 नवंबर, 2017 को  राष्ट्रपति अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page