भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में लालकृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका : रीतिक वधवा 

Font Size

भिवानी। भारतीय जनता पार्टी  की नींव रखने वाले नेताओं में शुमार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं जिला सचिव सुनील चौहान ने  कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए। भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्री आडवाणी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय जनता पार्टी उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती है ।’

उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।

 उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2015 में उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर इमरान बापोड़ा , विजय कौशिक पालवासिया , मिंटू , बाबूलाल , धार्मिक  सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री,  कपूर लडवाल,  तेज सिंह, संदीप , विजय कुमार,  पंकज , प्रवीण, कृष्ण, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे !

You cannot copy content of this page