राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने आलोक वर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन की पद की शपथ दिलाई

Font Size

चण्डीगढ़, 23 अक्टूबरः- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को आलोक वर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल श्री आर्य ने आलोक वर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष, ज्ञानचन्द गुप्ता, हरियाणा के शिक्षामंत्री, कंवर पाल, डेयरी विकास निगम के चेयरमैन, रणधीर सिंह, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन, रणधीर सिंह गोलन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्रधिकरण के चेयरमैन, डा0 के.के. खण्डेलवाल इनके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव/वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल, सचिव राज्यपाल  डा0 जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, योगेन्द्र चैधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पी.के दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव , आलोक निगम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अमित झा, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक, मनोज यादव, हरियाणा के महाधिवक्ता, बलदेव राज महाजन सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त श्री वर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page