भाजपा प्रदेश मंत्री का किया स्वागत

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को जुरहरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह का स्थानीय भारतीय जनता पार्टी मंडल जुरहरा के मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य एवं पूर्व प्रधान रविंद्र जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने व उन्हें उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया गया।


मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह ने भाग लिया। जिसमें प्रदेश मंत्री को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर एवं रामायण की प्रति सौंपकर उनका सम्मान किया गया।

साथ ही केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के प्रयास करने का आह्वान भाजपा कार्यकर्ताओं से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बूटोलिया, जिला उपाध्यक्ष निहाल मीणा कामां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक जुम्मे खान, एससी मोर्चा मंत्री डा रामप्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामां सर्वेश सैनी, युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि शर्मा, गोपालगढ़ के मंडल अध्यक्ष घसीटा राम, युवा मोर्चा संयोजक कंचन जायसवाल पाई, गोपाल जाटव कामां, प्रेमचंद बामनी, विजेंद्र सिंह, गिरवर सिंह ऐंचवाडा, उदय सिंह, विक्रम सिंह, धर्मसिंह, सुंदर सिंह, लेखराज फागना, डॉ फत्ते सिंह, विष्णु जंगम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page