छोटी काशी के 51 शिक्षाविदों को मिलेगा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

Font Size

20 सितंबर को भिवानी के के.सी.एम. आर्मी सी.सकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा सम्मान समारोह
शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक व समाज सेवा क्षेत्र में सराहनीय योगदान पर मिलेगा सम्मान

भिवानी। प्रदेश स्तर पर सराहनीय उपलब्धियों के लिए सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन व सिंथेसिंस संस्थान जिले के 51 प्रिंसिपल को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान समारोह 20 सितंबर रविवार को के.सी.एम. आर्मी सी. सकेंडरी स्कूल भिवानी में सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण व राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ संयुक्त रुप से करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर भिवानी-महेन्द्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे। मंहत चरण दास के सानिध्य में होने वाले इस सम्मान समारोह में बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डा. एस. के. सिन्हा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा व सभी खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहेगी।

यह जानकारी प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सिंथेसिंस संस्थान के निदेशक आशीष पुनियां, राह क्लबों के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सैनी व राह क्लबों के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय श्योराण ने दी. उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में आदर्श सीनियर सकेंडरी स्कूल बुुआनीखेड़ा के प्राचार्य ताराचन्द्र यादव, सीटी सीनियर सकेंडरी स्कूल बुआनीखेड़ा के प्राचार्य जितेन्द्र शर्मा, बीआरसीएम पब्लिक स्कूल विद्याग्राम बहल के प्राचार्य राहुल धामा, श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल बहल की प्राचार्या सुनीता चौहान, सर्वाेदय सीनियर सकेंडरी स्कूल सेरला, बहल के प्राचार्य सोमबीर जागड़ा, भारती हाई स्कूल के प्राचार्य रामअवतार शर्मा, स्कूल जी लिट्रा वैली स्कूल की प्राचार्या अल्कालाइन माथुर, आदर्श हाई स्कूल बड़सी के प्राचार्य श्याम सुन्दर अग्रवाल, सोहन लाल इंटरनेशनल स्कूल जुई कलां की प्राचार्या सुश्री योगेश फोगाट, जीनियस सीनियर सकेंडरी स्कूल ढिगावां के प्राचार्य धर्मबीर पूनिया, आईडियल इंटरनेशनल स्कूल सिंघानी के प्राचार्य अशोक सांगवान, आर्य सीनियर सकेंडरी स्कूल ढिगावां मंडी के प्राचार्य राजबीर दहिया, के.सी.एम. आर्मी सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य मनमोहन चावला, हालुवासिया विद्या विहार सीनियर सकेंडरी के प्राचार्य गोपाल कौशिक, रामगोपाल विद्या दर्पण सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य विनोद शर्मा, श्रीमती फूला देवी गल्र्ज सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य आत्मप्रकाश गांधी, सेंट जेवियर स्कूल भिवानी के प्राचार्य एम.डी. माजिद, डी.ए.वी. सेंचुरी स्कूल भिवानी की प्राचार्या श्रीमति जगदीप कौर, बिट्स इंटरनेशनल सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी की प्राचार्या सुनिता सिंह, बी.के. सीनियर सकेंडरी स्कूल बुआनीखेड़ा के प्राचार्य विजय जागड़ा, टी.आई.टी. सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य डी.पी. कौशिक, दिशा इंटरनेशनल स्कूल लोहारु के प्राचार्य राकेश शर्मा, दक्ष इंटरनेशनल स्कूल ढिगावां के प्राचार्य जोगेन्द्र सांगवान, हेरिटेज पब्लिक स्कूल गोकुलपुरा के प्राचार्य सुभाष चन्द्र, ईशरवाल पब्लिक स्कूल ईशरवाल के प्राचार्य मुकेश पिलानिया, शीशुु भारती सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य कर्ण मिर्ग, बी.पी.एस. सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य जोगेन्द्र भारद्वाज, महाराजा अग्रसेन सीनियर सकेेंडरी स्कूल तोशाम के प्राचार्य सूबेसिंह, सी.पी.पी.एस. सीनियर सकेंडरी स्कूल पालवास मोड़-भिवानी की प्राचार्या सुमन श्योराण, आदर्श विद्या मंदिर पालवास भिवानी के प्राचार्य शमशेर सिंह, विद्यवान इंटरनेशनल स्कूल बिद्यवान के प्राचार्य पवन कुमार, रा.व.मा.वि. लोहारु के प्राचार्य कर्णसिंह, रा.क.व.मा.वि. धनाना के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह, रा.व.मा.वि. मुढाल खुर्द के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह, रा.क.व.मा.वि. मित्ताथल के प्राचार्य जगमोहन शर्मा, रा.व.मा.वि. नंदगांव के प्राचार्य युद्वबीर सिंह, रा.क.व.मा.वि. तालु के प्राचार्य राकेश कुमार जैन, रा.व.मा.वि. गोलागढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सैनी, रा.व.मा.वि. बारवास के प्राचार्य डा. हीरा लाल सांगवान, रा.व.मा.वि. गोलागढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सैनी, रा.व.मा.वि. नावा राजगढ़ के प्राचार्य सत्य प्रकाश बंसल, रा.व.मा.वि. मढ़ाना के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह,रा.व.मा.वि. सांगवान के प्राचार्य शलेष यादव, रा.क.व.मा.वि. चांग के प्राचार्य ओमप्रकाश आर्य, रा.व.मा.वि. कुसूभी की प्राचार्या श्रीमति सविता घणघस, रा.व.मा.वि. किरावड़ के प्राचार्य राजमल, रा.क.व.मा.वि. बहल के प्राचार्य जयवीर सिंह बैनीवाल, एस.के.एम. रा.व.मा.वि. भिवानी के प्राचार्य शिव कुमार, रा.व.मा.वि. खरक कलां के प्राचार्य सुखबीर सिंह, रा.व.मा.वि. सिंघानी के प्राचार्य रुघुबीर जागड़ा व रा.व.मा.वि. सांगा के प्राचार्य निहाल सिंह को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान:-

भिवानी जिले में शिक्षा विकास में योगदान के लिए जिले के सभी सात ब्लॉकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें तोशाम की खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र कांता, सिवानी के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपाल सांगवान, बहल के खण्ड शिक्षा अधिकारी परमान्द, लोहारु के खण्ड शिक्षा अधिकारी धूप सिंह, भिवानी के खण्ड शिक्षा अधिकारी तकदीर सिंह ग्रेवाल, बुआनीखेड़ा के प्राचार्य सुख पाल सिंह परमार व कैरु के खण्ड शिक्षा अधिकारी पवन दलाल को सम्मानित किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page