अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक में सदस्यों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

Font Size
  • जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति
  • सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेगी संस्था : संजीव द्विवेदी

  • गुरुग्राम। अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक का आयोजन गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संस्था के जिलाध्यक्ष संजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया,। इसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्था के जिला संगठन मंत्री अरविंद चंदन ने बताया कि बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई, प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा, और तालु राम से बिचार विमर्श के उपरांत नई नियुक्तियां की गई। इनमें शिवकांत मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र गर्ग को जिला महामंत्री, नरेश शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। जिला संगठन मंत्री अरविंद चंदन के संस्था के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
  • जिलाध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए संगठन में सदस्य के विस्तार पर चर्चा की गई और अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे का आग्रह भी किया गया।
  • उन्होंने बताया कि संस्था वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेती आ रही है। भविष्य में यह कार्य इसी प्रकार जारी रहेगा। बैठक में संस्था के धर्मेंद्र तिवारी, गोविंद राम, धर्मेंद्र पाण्डेय, करण सिंह प्रधान, अभिरेश कुमार, मयंक शेखर पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, बद्री विशाल, ओम प्रकाश पुनिया, आशीष कुमार, राजेश गर्ग जगन्नाथ यादव सन्त कुमार हिमांशु भगत सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक में सदस्यों को मिलीं नई जिम्मेदारियां 2

You cannot copy content of this page