जापान ने गलवान मामले में भारत का समर्थन किया : LAC पर यथास्थिति को बदलने का करेंगे विरोध

Font Size

नई दिल्ली : गालवान घाटी में चीन के साथ संघर्ष को लेकर भारत को जापान का मजबूत समर्थन मिला है. जापान ने कहा है कि वह क्षेत्र में यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कल वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति पर जापानी राजदूत सातोशी सुजुकी से टेलीफोन पर बातचीत की थी।

 

जापानी राजदूत सातोशी सुजुकी ने कहा कि जापान संवादों के माध्यम से इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है। उन्होंने ट्वीट किया कि जापान शांतिपूर्ण संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की नीति की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि जापान संवादों के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है और यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है।

 

उल्लेखनीय है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में जापान और भारत एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं और यह सुरक्षा वार्ता का भी हिस्सा हैं। अब तक, भारत ने अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अपने कई रणनीतिक सहयोगियों के साथ गलवान गतिरोध पर चर्चा की है।

You cannot copy content of this page