गुरुग्राम में कोरोना पोजिटिव के आज 11 नए मामले आये , राजेन्द्र पार्क से मिले एक पोजिटिव व्यक्ति की मौत

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम में आज एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। उनके चौथे चरण की शुरुआत होती जिले में संक्रमण की रफ्तार भी तेज हो गई है और लगातार औसतन 10 मामले प्रतिदिन नए सामने आ रहे हैं। यहां फुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 250 हो गई है जबकि 262 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिले में 140 व्यक्ति इस संक्रमण से छुटकारा पा चुके हैं जबकि 110 लोग पताल में इलाज करा रहे हैं और 21 व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। पिछले दिनों शहर की राजेंद्र पार्क से कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

गुरुग्राम में अब तक 17006 लोगों को सिविलियंस में रखा गया जिनमें से 14408 व्यक्ति क्वॉरेंटाइन से बाहर हो चुके हैं। आज स्वास्थ विभाग में सरकारी और प्राइवेट लैब के माध्यम से कुल 314 लोगों की जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किए हैं।

यहां अब तक 11156 लोगों की सैंपल जांच के लिए दिए गए जिनमें से 10644 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 250 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

आज आए 11 नए पॉजिटिव मामले में से एक व्यक्ति सेक्टर 8 शकरपुर एरिया चार व्यक्ति दादा वास गुरुग्राम एक व्यक्ति पटोदी से एक कार्य को क्षेत्र से एक सरहौल से एक धर्म कॉलोनी पालम विहार एक्सटेंशन से जबकि एक व्यक्ति डूंडाहेड़ा से हैं। राजेंद्र पार्क इलाके से पाए गए कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की आग मृत्यु हो गई।

अगर बात की जाए पूरे हरियाणा प्रदेश की तो आज कुल 37 नए पॉजिटिव मामले सामने आने का खुलासा स्वास्थ विभाग ने किया है। इनमें सर्वाधिक नए मामले गुरूग्राम से 11 फरीदाबाद से चार सोनीपत से करनाल से दो सिरसा से एक रोहतक से एक महेंद्रगढ़ से 10 रेवाड़ी से दो और कुरुक्षेत्र जिला से 5 व्यक्ति है। इस तरह प्रदेश में आप पुल संक्रमित लोगों की संख्या 1067 हो चुकी है जिनमें से 731 व्यक्ति पताल से छुट्टी पा चुके 16 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में कुल 345 संक्रमित लोग इलाज के लिए भर्ती है।

हरियाणा में अब तक कुल 40433 लोगों को सर्विलेंस में रखा गया जिनमें से एक 31454 व्यक्ति क्वॉरेंटाइन से छुट्टी पा चुके हैं जबकि 14979 लोगों को अभी सर्विलेंस में रखा गया है।

अक्सर जांच को लेकर सवाल खड़े होते हैं। हरियाणा में अब तक कुल 91119 लोगों की जांच की जा चुकी जिनमें से 50317 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है और4 735 लोगों की रिपोर्ट अभी भी प्रतीक्षित है।

प्रदेश में कुल 1067 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जिनमें से 14 इटालियन नागरिक भी शामिल है। यहां तक 706 लोग रिकवर कर चुके हैं और 345 व्यक्ति पताल में अब भी भर्ती हैं। इस महामारी के शिकार हुए प्रदेश में कुल 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

स्वास्थ विभाग का दावा है कि हरियाणा में कोविड-19 संक्रमित पॉजिटिव होने की दर 1.24% है जबकि रिकवरी रेट 66.17% है। अगर बात की जाए मृत्यु दर की तो यहां 1.50% है जबकि पॉजिटिव मामले प्रत्येक 17 दिनों में दोगुना हो रहे हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने यह भी दावा किया है कि यहां प्रति लाख व्यक्ति पर 3594 लोगों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page