बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

Font Size

मुंबई, 30 अप्रैल ।वालीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति ने जताया शोक 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को मशहूर फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से कला जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत खराब होने पर बुधवार को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा, “हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया।”

नायडू ने ट्वीट कर कहा “वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं।”

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “ न सिर्फ सिने जगत ने बल्कि देश ने एक सपूत खो दिया है, यह क्षति अपूर्णीय है। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों, सहयोगियों तथा उनके असंख्य प्रशंसकों के शोक में सम्मिलित हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को आशीर्वाद दें और उनके परिजनों तथा स्वजनों को इस शोक को सहन करने का धैर्य प्रदान करें।

राहुल गांधी ने दुख जताया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह हर पीढ़ी के लोगों के बीच लोकप्रिय थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ यह भारतीय सिनेमा के लिए दुखद सप्ताह रहा है। एक और बड़े अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह एक शानदार अभिनेता थे जिनकी हर पीढ़ी के लोगों में लोकप्रियता थी। उनकी कमी बहुत महसूस की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।’’ ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

You cannot copy content of this page