झारखंड में मतगणना आरम्भ, कांग्रेस जेएमएम – गठबंधन आगे , भाजपा पीछे

Font Size

रांची। झारखंड चुनाव की मतगणना आरम्भ हो गई है। आरम्भ में पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। अब तक के रुझान बताते हैं कि कांग्रेस और जे एमएम गठबंधन भाजपा से आगे है। कांग्रेस गठबंधन को 33 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है जबकि भाजपा 28 सीटों पर आगे है। अब तक 73 सीटों के रुझान आये हैं।

दूसरीं तरफ आरम्भ में सीएम रघुबर दास अपने प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से आगे चल रहे हैं। हालांकि सरयू राय ने मीडिया को दिए बयान में अपनी जीत का दावा किया है।

धनबाद से बाबूलाल मरांडी आगे,हेमंत सोरेन बरहेट में पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस+झामुमो+rjd =41 सीट से आगे,bjp – 24 सीट से आगे

You cannot copy content of this page