पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड

Font Size

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही।

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हिसार, करनाल और सिरसा सहित दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की एक घनी परत छाई।

वहीं अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.6, सात और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य स्थानों गुरदासपुर, हलवारा, पठानकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.1, 8.1, 9.8 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में शीत लहर चलने के साथ ही तापमान क्रमश: 8.3, आठ और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 9.2 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You cannot copy content of this page