किरण उनियाल ने दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय सेना में कार्यरत कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने महिला वर्ग में तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार और एक मिनट में बारी-बारी से दोनों घुटनों से 120 वार करने के दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके पहले इसी वर्ग में 177 वार और 102 वार करने का रिकॉर्ड था। उनके दोनों रिकॉर्डों का लक्ष्य लड़कियों और महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट को प्रोत्साहन देना है। तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार का रिकॉर्ड बनाने के क्रम में उन्होंने पुरुष वर्ग के 226 वार के मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती उनियाल ने तीन मिनट में एक हाथ की कोहनी से 466 वार करने का पहला व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। यह कारनामा जनवरी, 2019 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक वीडियो में भी शानदार रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।

श्रीमती उनियाल ने अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें मार्शल आर्ट, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।

https://i0.wp.com/164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002OVCA.jpg?w=715

***

You cannot copy content of this page