हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों से कुल 1168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए सोमवार को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापिस लेने लिए जाने के अंतिम दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों से कुल 1168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं और सभी उम्मीदवारों को आज चुनाव चिह्न अलाॅट किए जा चुके हैं। राज्य की विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को मतदान होंगे।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला अंबाला में कुल 36, जिला झज्जर में कुल 58, जिला कैथल में 57, जिला कुरुक्षेत्र में कुल 44, जिला सिरसा में कुल 66, जिला हिसार में 118, जिला यमुनानगर में 46, जिला महेंद्रगढ़ में 45, जिला चरखी दादरी में कुल 27, जिला रेवाड़ी में कुल 41, जिला जींद में कुल 63, जिला पंचकूला में कुल 24, जिला फतेहाबाद में कुल 50, जिला रोहतक में कुल 58, जिला पानीपत में कुल 40, जिला मेवात में कुल 35, जिला सोनीपत में कुल 72, जिला फरीदाबाद में 69, जिला भिवानी में 71, जिला करनाल में कुल 59, जिला गुड़गांव में कुल 54, जिला पलवल में कुल 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

You cannot copy content of this page