मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स का गुरुग्राम में होगा परफॉरमेंस

Font Size

पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन आगामी 25 को

प्रख्यात युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

क्लासिकल गायक कौशलेश पाठक का होगा भोजपुरी में धमाल 

सुनने को मिलेंगे गायिका प्रज्ञा ठाकुर के मैथिली गीत

मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स का गुरुग्राम में होगा परफॉरमेंस 2गुरुग्राम। पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन आगामी 25 अगस्त रविवार को किया जाएगा। इसमें मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स, क्लासिकल भोजपुरी गायक कौशलेश पाठक एवं मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर होंगे। यह निर्णय पूर्वांचल -मैथिली सांस्कृतिक आयोजन समिति की जारा कम्युनिटी सेंटर सूरत नगर में आज आयोजित एक बैठक में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रवासी राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली यह सामाजिक समिति पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम में पूर्वांचली व मैथिली संस्कृति से संबंधित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस संस्था से पूर्वांचल व मिथिला के हजारों प्रोफेशनल्स, उद्योग व व्यावसायिक जगत में काम करने वाले लोग जुड़े हैं। आज की बैठक में भी दर्जनों सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें भोजपुरी व मैथिली दोनों प्रकार के गायकों को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित करने पर सहमति बनी। सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव के लिए सहमति व्यक्त की।
इस खास आयोजन में बिहार की बेटी व मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स, भोजपुरी के क्लासिकल गायक कौशलेश पाठक जबकि मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर का गायन होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर होंगे। इनके अलावा पूर्वांचल एवं मैंथिली समाज के गुरुग्राम में निवास करने वाले सभी गणमान्य हस्तियों व सामान्यजन को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 25 अगस्त को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स का गुरुग्राम में होगा परफॉरमेंस 3

यह आयोजन सूरत नगर स्थित गोदरेज अपार्टमेंट/पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान में होगा जहां हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। कार्यक्रम की व्यवस्था में सभी सदस्य सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की गई है। पूर्वांचल -मैथिली समाज के सभी सदस्यों ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होकर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और अन्य कलाकारों के गायन का आंनद उठाने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है मिथिला की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर जो अब सोशल मीडिया व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर छायी हुई है का गुरुग्राम में यह पहला कार्यक्रम होगा। उनके गायन को पूर्वांचल व मिथिला के लोग ही नहीं पूरे देश व विदेशों में भी लाखों लोग पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके 30 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं जो अपने आप में बड़ी बात है। मैथिली ठाकुर मैथिली गीत संगीत ही नहीं अन्य कई भाषाओं में भी गायन करती हैं और गजल, भजन, कव्वाली सहित विविध प्रकार के गीतों पर मजबूत पकड़ रखती है।
क्लासिकल भोजपुरी गायक कौशलेश पाठक एक सधे हुए कलाकार माने जाते हैं जिनको क्लासिकल भजन और भोजपुरी लोकगीतों में महारत हासिल है। श्री पाठक ने संगीत की शिक्षा संगीत की दुनिया के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थान गंधर्व महाविद्यालय नई दिल्ली से ली है। इनके अलावा मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर के गायन का हजारों लोग फैन हैं।मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एन्ड ब्रदर्स का गुरुग्राम में होगा परफॉरमेंस 4

आज की बैठक में राजेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, देवानंद झा, अशोक मिश्रा, आनंद कुमार, विनोद जी, अजित ठाकुर, मनोज झा, पवन ठाकुर, सुनील मिश्रा,चंदन कुमार, रमन ठाकुर,वेदानंद तिवारी, प्रकाश झा, संतोष जी, रबिन्द्र झा, धर्मेंद्र सिंह, अमरेश कुमार एवं सुभाष चौधरी सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।

You cannot copy content of this page