इसरो ने किया चंद्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण, 48 वें दिन चाँद पर पहुंचेगा

Font Size

बेंगलुरु। इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया गया है। इसे ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट से लॉन्च किया गया है । वैज्ञानिकों के अनुसार यह चांद के दक्षिणी भाग पर 48 वें दिन पहुंचेगा।

रविवार को ही इसरो ने चंद्रयान-2 के लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी मार्क 3-एम1 का लॉन्च रिहर्सल पूरा कर लिया था। इसरो ने आज चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण दोपहर 2.43 बजे किया।

उल्लेखनीय है कि भारत का चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था उसे आज यानी 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाना तय किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट किया था कि चंद्रयान-2 प्रक्षेपण जो 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया था, वह अब सोमवार 22 जुलाई 2019 तड़के दो बजकर 43 मिनट पर होगा जो आज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

‘बाहुबली’ कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क-।।। के जरिए होने वाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 14 जुलाई देर रात 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया था। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिको ने उस समस्या की गंभीरता का आकलन किया जिसने महत्वाकांक्षी 976 करोड़ रुपये के चंद्र मिशन को रोक दिया था।

You cannot copy content of this page