उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग ले रहे भाजपा की सदस्यता

Font Size

गुरुग्राम। विधायक उमेश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर गुरुग्राम में चल रहे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में दूसरे दलों में पदाधिकारी रहे नेता भी शामिल हैं। विधायक उमेश अग्रवाल के नेतृत्व व भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए इनेलो के पदाधिकारी रहे सेक्टर 14 निवासी चेतन मल्होत्रा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में आने पर विधायक उमेश अग्रवाल ने पार्टी चिन्ह का पटका पहनाकर चेतन मल्होत्रा का स्वागत किया।

उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग ले रहे भाजपा की सदस्यता 2

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना के अनुसार विधायक उमेश अग्रवाल के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 14 के बड़े पार्क में और रेलवे स्टेशन के बाहर कैंप लगाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया।

हंसराज कसाना ने बताया कि सेक्टर 14 के पार्क, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर कैंप लगाकर चलाए गए अभियान में पांच सौ से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्या ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का कहना है कि वर्तमान में देश के राजनैतिक हालात के मद्देनज़र उन्हें भाजपा के अलावा अन्य किसी दल से कोई उम्मीद नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को रणछोड़ गांधी घोषित कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य किसी भी नेता में देश का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है।

भाजपा सदस्यता अभियान चलाने वालों में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना के अलावा निगम पार्षद योगेंद्र सारवान, सत्यनारायण शर्मा, रघुनंदन शर्मा, आशीष वैद्य, करण राजपूत, संदीप कुमार, प्रमोद, राहुल, अजय कपूर व केहर सिंह, रमेश तंवर, जगदीश सचदेवा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You cannot copy content of this page