पाक विदेश सचिव की दिल्ली नमाज से मोदी-इमरान मीटिंग की अटकल तेज

Font Size

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश सचिव और भारत में उसके पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद भारत आए हैं और बुधवार को उन्होंने दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी। उनकी इस यात्रा से भारतीय अधिकारियों के साथ उनकी संभावित मीटिंग को लेकर अटकलें लगने लगीं, जिनके जरिए अगले हफ्ते किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की संभावित मुलाकात की राह बनाई जा सकती है।

पिछले साल अप्रैल में भारत से इस्लामाबाद लौटे महमूद को ईद के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज पढ़ते देखा गया। उनके साथ दिल्ली में तैनात पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक भी थे। हालांकि न तो भारत के विदेश मंत्रालय और न ही पाकिस्तान के हाई कमीशन ने महमूद की दिल्ली में मौजूदगी के बारे में कोई बात की।

महमूद पाकिस्तान का विदेश सचिव बनने से पहले भारत में उसके हाई कमिश्नर थे। वह मंगलवार को नई दिल्ली आए थे। उनके शुक्रवार को वापस पाकिस्तान जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह अपने परिवार को वापस इस्लामाबाद ले जाने के लिए दिल्ली आए हैं। महमूद के बच्चे यहीं पढ़ रहे हैं।

You cannot copy content of this page