सीएम मनोहर लाल ने की हरियाणा के सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत की जताई उम्मीद

Font Size

नई दिल्ली। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज हरियाणा भवन, दिल्ली में लोकसभा चुनाव में विजय हासिल कर आए राज्य के सभी नव निर्वाचित सांसदों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी 10 सांसदों को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

सांसदों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा को समृद्धि के मार्ग पर ले जाते हुए आप सभी विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है और मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार के काम काज से खुश है। आने वाले समय में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। सभी सांसदों ने भी सीएम मनोहर लाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा से लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, करनाल से संजय भाटिया, महेंद्रगढ़ भिवानी आए धर्मबीर, हिसार से बृजेन्द्र सिंह, कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, अम्बाला से रतन लाल कटारिया, सिरसा से सुनीता दुग्गल सोनीपत से रमेश कौशिक और रोहतक से अरविंद शर्मा सहित पार्टी कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page