होल्डिंग चार्ज समाप्त करने पर राइस मिलर्ज ने जताया मंत्री कर्णदेव कांबोज का आभार

Font Size

राइस मिलर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का सकारात्मक रूख, भविष्य में देंगे भाजपा का साथ

चंडीगढ़। हरियाणा राइस मिलर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज से मुलाकात कर होल्डिंग चार्ज समाप्त करने पर मुंह मीठा करवाकर आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के प्रति सरकार के सकारात्मक रूख के चलते भविष्य में भाजपा का साथ देनें का वायदा किया।

होल्डिंग चार्ज समाप्त करने पर राइस मिलर्ज ने जताया मंत्री कर्णदेव कांबोज का आभार 2

हरियाणा राइस मिलर्ज एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला ने बताया कि भारतीय खाद्य, निगम के कर्मियो की हड़ताल के चलते अक्तूबर-नवम्बर में सेंट्रल पूल में कस्टम मिलिंग का चावल डिलीवर नहीं हो पाया था। जिसके चलते राइस मिलर्ज पर होल्डिंग चार्ज के रूप में लाखों रूपये का जुर्माना लगाया था। इसके पश्चात एसोसिएशन ने मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिलकर होल्डिंग चार्ज समाप्त करने की मांग की थी। मंत्री कांबोज ने इस मामले की जांच के आदेश दिए जिसके पश्चात जांच में मिलर्ज कसूरवार नहीं थे। इसके पश्चात डिलीवरी का शैडयूल दिसंबर से अपै्रल तक कर दिया जो पहले अक्तूबर से मार्च तक था और होल्डिंग चार्ज को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया। इस फैसले से राइस मिलर्ज ने राहत की सांस ली है।
सरकार द्वारा राहत प्रदान करने पर रविवार को हरियाणा राइस मिलर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारी मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिलने पहुंचे और उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि मंत्री कांबोज के सकारात्मक रूख के कारण ही निष्पक्ष जांच हुई और उन पर लगा चार्ज खत्म हुआ। ट्रेड को बचाने में सरकार का यह कदम सराहनीय है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखती है। भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, कर्मचारी, दुकानदार, बेरोजगार और गरीब के हित की अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। राइस मिलर्ज एसोसिएशन की यह जायज समस्या थी जिसे दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मिलिंग चार्ज बढ़ाने पर विचार हो रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान हंसराज सिंगला, उपप्रधान विनोद गोयल, महासचिव मक्खन लाल सिंगला, नरेश बंसल, प्रमोद धवन, राजेंद्र रहेजा, संजीव गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page