गुरुग्राम के होटल लेवांते में 24वीं हरियाणा राज्य शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Font Size

गुरुग्राम सहित 11 जिले के अंडर 9 और अंडर 17  आयु वर्ग के 200 खिलाड़ी पहुंचे 

अंडर 9 में 76 लड़के, 25 लड़कियां  जबकि अंडर 17 में 70 लड़के और 36 लड़कियां शामिल 

गुरुग्राम : जिला चैस एसोसिएशन गुडगाँव द्वारा दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय  24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 और अंडर 17 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का  आज डी एल एफ फेज 3 स्थित होटल लेवांते में शुभारम्भ हुआ. दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और पूरे हरियाणा से ए हुए खिलाडियों को शुभकामनायें दी. श्री शर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, पंचकूला, अम्बाला, फतेहाबाद और गुडगाँव से लगभग 200 खिलाडी भाग ले रहे हैं . अंडर 9 आयु वर्ग में 76 लड़के और 25 लड़कियां जबकि अंडर 17 आयु वर्ग में 70 लड़के और 36 लड़कियां भाग ले रहे हैं .

 इस अवसर पर दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के उपप्रधान रोहतक से  उमेद शर्मा,  गुडगाँव से संगठन सचिव राजपाल चौहान, फरीदाबाद से सहसचिव देविंदर सिंह सूरी, रेवाड़ी के सचिव गोविन्द शर्मा, पानीपत से विकास वर्मा , गुडगाँव से  सुषमा चौहान, नवीन वाधवानी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.   

तीसरे राउंड के बाद आज के परिणाम   :

लड़कियों के अंडर 9 में अस्मि , आयशा व अवनि शीर्ष पर 

लड़कियों के अंडर 9 आयु वर्ग में  फरीदाबाद की अस्मि सिंह गुरुग्राम की आयशा वाधवानी पंचकूला की अवनि वर्मा अपने तीनों मैच जीत कर तीन अंक के साथ शीर्ष पर चल रहीं हैं | वहीँ गुरुग्राम की कश्विनी कार्तिकेयन, दमयंती सक्सेना मेहरीत कौर ड्रिसना श्रीवास्तव शताक्षी डे प्रिशा पाहुजा  पानीपत  की स्वस्ति, सोनीपत की  आरोही और वरेण्यम फरीदाबाद की परी बहल दो अंको पर खेल रही हैं |

लड़कों के अंडर 9 में गुरुग्राम के छह व फरीदाबाद के एक खिलाड़ी को तीन – तीन अंक  

लड़कों के अंडर 9 आयु वर्ग में गुरुग्राम के अथर्व श्रीवास्तव, गौरांग गुप्ता,  निमय अग्रवाल, हर्षित रत्नानी, शर्वेश आर कार्तिक  और अक्षत बंसल तथा फरीदाबाद के स्वनिक गोयल तीनो मैच जीत कर तीन अंक के साथ शीर्ष पर हैं .  

लड़कियों के अंडर 17 में गुरुग्राम की दो व सोनीपत की तीन शीर्ष पर 

लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया, नव्या तायल, सोनीपत की जूही बजाज, मान्या शर्मा  और शोभिता अपने तीनो मैच जीतकर तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं.  वहीँ गुरुग्राम की रिधिका  कोटिया,  आन्या अग्रवाल, देवप्रिया भार्गव, प्रणीता तंवर, फरीदाबाद की तनिशि चौधरी, डोर्री शर्मा, मुस्कान  जिंदल,  इशी मिंज, ईशा वर्मा तथा  पानीपत की मान्या वधवा  दो अंकों के साथ खेल रहीं हैं.

लड़कों के अंडर 17 में 8 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन  

लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में हिसार के पुनीत इंदोरा, गुरुग्राम के जय मेहतानी, मिहिर गोदावत, ध्रुव खोसला, लोकेश हंस और  निर्णय गर्ग तथा फरीदाबाद के कृष्णा बजाज और समर्थ मित्तल अपने तीनो मैच जीतकर तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं | वहीँ  फरीदाबाद के सायरस छिक्कारा, गर्व गौर, यशोवर्धन सिंघल, प्रियांश अरोरा, हर्ष सिंह सेंगर,   झज्जर के उत्तम प्रकाश शर्मा, सोनीपत के हर्षित आर्य, गुरुग्राम के शांतनु यादव, कुश गुप्ता, पार्थ अरोरा, रोहतक के मृदुल खुराना दो अंकों पर खेल रहे हैं .     

You cannot copy content of this page