छत्‍तीसगढ़ की महासमुंद, राजनंदगांव और कांकेर सीट पर 18 को वोटिंग

Font Size
 

नई दिल्ली : आम चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की महासमुंद, राजनंदगांव और कांकेर लोकसभा सीट के लिए वृहस्‍पतिवार 18 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें महासमुंद और राजनंदगांव सीट सामान्‍य श्रेणी की है जबकि कांकेर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। तीनों लोकसभा सीटों में मतदाताओं की कुल संख्‍या 49 लाख सात हजार 489 है। जिनमें से 24 लाख 38 हजार 320 पुरुष मतदाता, 24 लाख 69 हजार 110 महिला मदाता और 59 अन्‍य मतदाता हैं। राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 6 हजार 484 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। 

https://i0.wp.com/164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/6CGYE.png?w=715

 

तीनों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों और पुरूष तथा महिला और अन्‍य मतदाताओं की अलग-अलग संख्‍या नीचे दर्शायी गई है। महासमुंद में 2140 राजनंदगांव में 2322 और कांकेर में 2022 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

 

 

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

 

 

 

मतदान केन्‍द्र

कुल मतदाता  

 

 

कुल मतदाता

 

पुरूष

 

महिला

 

अन्‍य

           
महासमुंद 2140 8,12,761 8,24,219 22 16,37,002
           
राजनंदगांव 2322 8,58,203 8,57,283 6 17,15,492
           
कांकेर 2022 7,67,356 7,87,608 31 15,54,995

 

 

 

 

 

You cannot copy content of this page