भाजपा ने झारखंड में लालू की पार्टी राजद को दिया तगड़ा झटका

Font Size

भाजपा में शामिल हुईं राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी

लालू की बेहद करीबी मानी जाती थी अन्नपूर्णा

दो और राजद नेता हुए भाजपा में शामि

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एक दूसरे को मात देने के लिए सभी राजनीतिक दल एक दूसरे को कमजोर करने में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। आज भाजपा ने झारखंड में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को तब तगड़ा झटका दिया जब उनके प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं को भाजपा में शामिल करा लिया। इससे झारखंड में राजद अब बेहद कमजोर स्थिति में है जबकि पार्टी संगठन को नेतृत्व देने वाला लालू यादव के सबसे करीबी नेता के हाथ में अब भाजपा का कमल दिखेगा।

कहना न होगा कि झारखंड में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेहद करीबी मानी जाने वाली पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने ही सोमवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। खबर है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने भी राजद से किनारा कर लिया है।

सदस्यता ग्रहण के वक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास और लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद दिखे। अन्नपूर्णा देवी ने रविवार की शाम सीएम आवास पर जाकर रघुवर दास और भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनकी जगह पर राजद का प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया है।

जाहिर है अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में आने से कोडरमा की राजनीति में हलचल मच गई है। यहां की तीन प्रमुख महिला नेताओं में अन्नपूर्णा का कद सबसे बड़ा माना जाता है। दूसरी तरफ कोडरमा संसदीय क्षेत्र यादवों के प्रभाव वाला है और अन्नपूर्णा यादव समाज से ही आती हैं। उनके आने से नीरा यादव व शालिनी गुप्ता दोनों के लिए राजनीतिक संभावनाएं क्षीण हो गयी है।

You cannot copy content of this page