यूपी की 9 साल की बच्ची ने नासा में रोशन किया भारत का नाम

Font Size

नई दिल्ली।यूपी की 9 साल की बच्ची दीपशिखा का नाम नासा के 2019 के कैलेंडर के कवर पेज पर छपेगा। केवल दीपशिखा ही नहीं बल्कि भारत के 3 और बच्चों के चित्र भी नासा के कैलेंडर में छपेंगे। इन बच्चों में 2 बच्चे महाराष्ट्र और 1 तमिलनाडु से है। इस तरह से नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम 2019 के चिल्ड्रेन आर्टवर्क कैलेंडर में इस बार भारतीय बच्चे छाए हुए हैं। इस कैलेंडर के लिए नासा दुनिया भर के बच्चों से एंट्री मांगता है।

महाराष्ट्र के 10 साल के इंद्रयुद्ध और 8 साल के श्रीहन के बनाए आर्टवर्क को सम्मिलित रूप से इस कैलेंडर में शामिल किया गया है। इसके अलावा 12 साल के थेमुकिलिमन का आर्टवर्क भी इस कलेक्शन में शामिल हुआ है। 12 महीनों का यह कैलेंडर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी थीम पर आधारित है। इस कैलेंडर में हर महीने के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की थीम से जुड़ा कोई आर्टपीस सिलेक्ट किया गया है।

नासा ने कहा है कि बच्चों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उत्सुकता जगाने के लिए इस आर्टवर्क का आयोजन किया गया। भविष्य के अंतरिक्ष वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने की यह हमारी कोशिश थी। हम उन सभी बच्चों के आर्टवर्क की सराहना करते हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page