भाजपा पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा जारी रखेगी : अमित शाह

Font Size

नई दिल्ली। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा के आयोजन के लिए 29 अक्टूबर को परमिशन मांगी । इससे पूर्व गत 14 नवम्बर ,20 नवम्बर और 23 नवम्बर को भी राज्य के डीजीपी से अनुमति मांगी गयी थी। लेकिन अनुमति नहीं दी गयी। राज्य में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता ममता के दमन से नहीं डरेंगे। बंगाल में राजनीतिक प्रक्रियाओं पर प्रतिबंध लगा कर सीएम ममता बनर्जी ने घोर अपराध किया है। कानून व्यवस्था का बहाना बना कर राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाना ठीक नहीं है। हम दमनकारी नीतियों का विरोध करेंगे और भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी तीनों यात्राओं को जारी रखेगी।

यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। श्री शाह आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधितबकर रहे थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा को प्रतिबन्धितब करने की ममता बनर्जी के फैसलों को लोकतंत्र विरोधी बताया। अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक हत्याओं को बढ़ावा देकर ममता सरकार ने राज्य में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। उनकी यात्रा किसी भी परिस्थिति में जारी रखेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अदालत में भी इस लड़ाई को लड़ेंगे और जनता के दरबार में घर घर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की हालत आज वामपंथी शासन से भी अधिक खराब है।

अमित शाह के बयान के प्रमुख अंश :

पंचायत चुनाव में 20 भजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई

कुल 65 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई

1300 से अधिक लोग घायल हुए

पुलिस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर राजनीतिक हत्या को अंजाम दे रहे हैं

अपराध में बंगाल बिहार से कहीं आगे है

मंदिरों में मूर्ति चोरी के सबसे अधिक मामले दर्ज हैं

तुष्टिकरण के कारण पूरा प्रशासन ध्वस्त हो चुका है

पंचायत चुनाव में 7000 से अधिक भाजपा के सदस्य का निर्वाचित होना ममता के लिए नींद हराम करने वाली घटना है

2019 में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी

घर घर जाकर लोगों को ख़ास विचारों के समर्थको के प्रति ममता की नीतियों के बारे में बताएंगे

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक आतंक है

मानव तस्करी के भी 44 प्रतिशत मामले बंगाल में दर्ज किये गए हैं

इस राज्य में किसी भी गतिविधि के लिए अदालत में जाना पड़ता है

धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों के लिए अदालत जाना पड़ता है

भाजपा अपनी तीनों यात्राएं जारी रखेगी

You cannot copy content of this page