अरविंद सक्सेना बने यू पी एस सी के चेयरमैन, अगस्त 2020 तक कार्यकाल

Font Size

नई दिल्ली। अरविंद सक्सेना यू पी एस सी का अध्यक्ष बनाये गए। देश के ब्यूरोक्रेट , डिप्लोमेट और पुलिस अधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी निभाने वाली इस स्वायत्त संस्था के अध्यक्ष के रूप में का उनका कार्यकाल 7 अगस्त 2020 तक होगा। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द ने की। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक मंत्रालय ने दी।

उल्लेखनीय है कि श्री सक्सेना संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पिछले 20 जून से ही काम कर रहे थे।अब राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति पूर्ण कालिक अध्यक्ष के रूप में की है। श्री सक्सेना यूपीएस सी के सदस्य के रूप में 8 मई 2015 से जुड़े हैं। इससे पूर्व वे एविएशन रिसर्च सेन्टर के निदेशक के रुप में कार्यरत थे।

श्री सक्सेना ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग की जबकि आई आई टी दिल्ली से3 सिस्टम मैनजमेंट में एमटेक किया। सिविल सर्विस में उनका चयन 1978 में हुआ और इंडियन पोस्टल सर्विस जॉइन किया। 1988 में उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में काम करना शुरू किया और पडोशी देशों में रणनीतिक विकास विषय पर विशेषज्ञता हासिल की। उन्होंने कई देशों में विभिन्न पदों पर काम किया जबकि पंजाब, कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्यों में भी अपनी सेवाएं दी।

उन्हें दो बार विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

You cannot copy content of this page