दीवाली की रात इनका दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है ….

Font Size

नई दिल्ली : हिंदू धर्म में प्रत्यके वर्ष दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि दिवाली पर सभी देवी देवता स्वर्ग से उतरकर धरती पर आते हैं और विशेषरूप से मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में धन और समृद्धि की वर्षा करती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय भी दिए गए हैं. इन्हें करने से माँ लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

वैसे तो ज्यादातर घरों में लोग दीवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लेकिन माना जाता है कि दीवाली की रात कुछ विशेष चीजें दिखने पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। 

 

दीवाली की रात इनका दर्शन करना होता है बहुत शुभ माना जाता है :  

छिपकली

आमतौर पर छिपकली घरों में तो रोजाना ही दिखती है लेकिन माना जाता है कि यदि विशेषरूप से दीवाली की रात घर की दीवार पर छिपकली दिख जाये तो यह एक शुभ संकेत है और यदि घर की आर्थिक स्थिति खराब हो या पैसों की दिक्कत हो तो सभी तरह की आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

छछूंदर

चूहों की तरह छछूंदरों से भी ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं लेकिन यदि दीवाली की रात आपके घर में छछूंदर दिख जाये तो यह वास्तव में एक शुभ संकेत है। क्योंकि दीवाली की रात छछूंदर दिखने से घर की तंगहाली खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का घर धन से भर जाता है।

 

बिल्ली
वैसे बिल्ली तो हमेशा ही घर में दिखायी देती है लेकिन दीवाली की रात घर में बिल्ली दिख जाए तो इसका खास महत्व होता है। बिल्ली दिखने से घर में धन संपत्ति की कमी नहीं होती है और घर में कभी गरीबी नहीं आती है।

उल्लू

वैसे तो उल्लू रात में भी बहुत कम लोगों को दिखायी देता है लेकिन माना जाता है कि दीवाली के दिन रात में उल्लू दिखायी दे तो इससे घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। उल्लू मां लक्ष्मी की सवारी है और इस लिहाज से भी दीवाली की रात उल्लू दिखना शुभ होता है।​

You cannot copy content of this page