मॉडल, प्रोड्यूसर  और हर किरदार में छाई रही रवीना टंडन

Font Size

नई दिल्ली। मस्‍त मस्‍त गर्ल नाम से मशहूर रवीना टंडन सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 27 साल हो चुके हैं। इतने सालों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जेहन में उतना ही ताजा है जितना कि पहले था। रवीना को उनकी ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

रवीना टंडन के बारे में कुछ खास बातें :

रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मशहूर फिल्ममेकर रवि टंडन के घर हुआ था। उनके पापा रवि और मम्मी वीना का नाम मिलाकर रवीना नाम रखा गया था।

रवीना ने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की, उसके बाद मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान ही फिल्में ऑफर होने लगी जिसकी वजह से रवीना ने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

रवीना ने फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की, उस साल रवीना को फिल्मफेयर न्यू फेस का अवार्ड भी मिला। टिप-टिप बरसा पानी’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’, अंखियों से गोली मारे, जैसे गानों पर उनका डांस काफी मशहूर हुआ, जो आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

रवीना टंडन ने फिल्मों में आने से पहले मशहूर एड मेकर प्रह्लाद कक्कर के अंडर में काम भी किया। रवीना की ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और जिसने उनके करियर को मजबूती दी।

रवीना और अजय देवगन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। रवीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बहुत बुरा लगा था, जब अजय उन्हें पहचान नहीं पाए थे। बाद में उनके और अजय के अफेयर की भी खबरें आईं।

‘मोहरा’ फिल्म के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की कहानी भी मीडिया की सुर्खियां बनी थी। उनके इंगेजमेंट तक की खबरें आईं पर बाद में ब्रेकअप हो गया।

उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से 2004 में शादी की। रवीना से शादी के वक्त अनिल तलाकशुदा थे। शादी के बाद रवीना की एक बेटी राशा और बेटा रणबीरबर्धन पैदा हुए।

रवीना का निक नेम मुनमुन है जो उनके मामा अभिनेता मैकमोहन ने दिया था। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आने वाली है, जो उन्होंने खुद लिखी है।

रवीना टंडन को ऋषि कपूर पर बहुत बड़ा क्रश था। उन्होंने इसका खुलासा ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशन के दौरान किया था।

रवीना ने शादी से पहले ही 21 साल की उम्र में दो लड़कियों पूजा और छाया को गोद लिया था। रवीना ने साल 2017 में फिल्म ‘मातृ’ से बॉलीवुड में कमबैक किया था।

You cannot copy content of this page