हरियाणा में पहली बार स्कूल व कालेज के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार

Font Size
चंडीगढ। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के युवा, जुनियर व सब-जुनियर प्रतियोगिताओं के खिलाडिय़ों के लिए नकद पुरस्कार राशि शुरू की है।
श्री विज ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि इसके तहत विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली खेलों इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार, रजत पदक के लिए 30 हजार व कांस्य पदक के लिए 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इसी प्रकार बधिर ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 1.20 करोड़, रजत पदक के लिए 80 लाख, कांस्य पदक के लिए 40 लाख तथा प्रतिभागी को 2.5 लाख तथा आईबीएसए विश्व स्तरीय खेलों व विशेष ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 20 लाख, रजत पदक के लिए 15 लाख, कांस्य पदक के लिए 10 लाख व प्रतिभागी को 2 लाख तथा इसी प्रकार 4 साल में होने वाली अंध क्रिकेट विश्व कप के स्वर्ण पदक के लिए 5 लाख, रजत पदक के लिए 3 लाख, कांस्य के लिए 2 लाख व प्रतिभागी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार, विश्वकप प्रतियोगिता पैरा विश्व खेल, पैरा विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 10 लाख, रजत पदक के लिए 7.5 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
खेल मंत्री ने बताया कि युवा, जुनियर व सब-जुनियर प्रतियोगिताओं के खिलाडिय़ों को युवा ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये, रजत पदक की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 करोड़ रुपये, कांस्य पदक की पुरस्कार राशि 5 लाख से बढ़ाकर 80 लाख रुपये तथा प्रतिभागी को शून्य से बढ़ाकर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार, युवा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 7 लाख से बढ़ाकर एक करोड़, रजत पदक के लिए 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, कांस्य पदक के लिए 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख व प्रतिभागी के लिए शुन्य से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार युवा राष्टï्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, रजत पदक के लिए 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, कांस्य पदक के लिए 2 लाख से बढ़ाकर 15 लाख किए गए है। 4 वर्षों में एक बार होने वाले विश्वकप जुनियर प्रतियोगिता, पैरा विश्व खेल, पैरा विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 20 लाख, रजत पदक के लिए 15 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 10 लाख व प्रतिभागी को 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। एक व 2 वर्षों में एक बार होने वाले विश्व जुनियर कप प्रतियोगिता, पैरा विश्व खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 10 लाख, रजत पदक के लिए 7.5 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 5 लाख व प्रतिभागी को 1.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
खेल मंत्री ने बताया कि वर्ष में एक से अधिक बार होने वाले विश्व जुनियर कप प्रतियोगिता, पैरा विश्व खेल में स्वर्ण पदक के लिए 5 लाख, रजत पदक के लिए 3 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार एक व 2 और 4 वर्षों में होने वाले विश्व सब-जुनियर कप प्रतियोगिता, सब-जुनियर पैरा विश्व खेल में स्वर्ण पदक के लिए 5 लाख, रजत पदक के लिए 3 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार एशियन, राष्टï्रमंडल जुनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 3 लाख, रजत पदक के लिए 2 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा एशियन, राष्टï्रमंडल सब-जुनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 1.5 लाख, रजत पदक के लिए 1 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
श्री विज ने बताया कि एसएएफ जुनियर खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 1.5 लाख, रजत पदक के लिए 1 लाख तथा कास्ंय पदक विजेता को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्टï्रीय जुनियर प्रतियोगिता, जुनियर पैरा राष्टï्रीय प्रतियोगिता स्वर्ण पदक के लिए 50 हजार, रजत पदक के लिए 30 हजार तथा कास्ंय पदक विजेता को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा राष्टï्रीय सब-जुनियर प्रतियोगिता, सब-जुनियर पैरा राष्टï्रीय प्रतियोगिता स्वर्ण पदक के लिए 25 हजार, रजत पदक के लिए 15 हजार तथा कास्ंय पदक विजेता को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार शतरंज मे अन्तर्राष्टï्रीय ग्रांड मास्टर को 5 लाख व मास्टर व महिला मास्टर को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
खेल मंत्री ने बताया कि 4 वर्षों में होने वाली विश्व कप प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता के लिए 20 लाख से बढ़ाकर 75 लाख, कांस्य पदक के लिए 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए गए हैं। इसी प्रकार 4 वर्षों में होने वाले पैरा विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 20 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़, रजत पदक के लिए 15 लाख को बढ़ाकर 75 लाख, कांस्य पदक के लिए 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख तथा प्रतिभागी के लिए 3 लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किए गए हैं। इसी प्रकार 2 वर्षों में होने वाले विश्व कप प्रतियोगिता, पैरा विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, रजत पदक के लिए 15 लाख को बढ़ाकर 30 लाख, कांस्य पदक के लिए 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तथा प्रतिभागी के लिए 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किए गए हैं। वर्ष में 2 या अधिक बार होने वाले विश्व कप प्रतियोगिता, पैरा विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए 10 लाख, रजत पदक के लिए 7.5 लाख, कांस्य पदक के लिए 5 लाख रुपये किए गए हैं।
खेल मंत्री ने बताया कि ओलपिंक व पैरा ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों के कोच को 20 लाख, रजत पदक को 15 लाख, कांस्य पदक विजेता को 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार एशियन या पैरा एशियन खेलों के कोचों को स्वर्ण पदक पर 15 लाख, रजत पदक को 10 लाख व कांस्य पदक को 7 लाख तथा राष्टï्रमंडल या पैरा राष्टï्रमंडल खेलों के कोच को स्वर्ण पदक पर 10 लाख, रजत पदक पर 5 लाख तथा कांस्य पदक पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

You cannot copy content of this page