स्वप्र विज्ञान : धन लाभ वाले स्वप्र ..

Font Size

कोई धार्मिक व्यक्ति हो या फिर नास्तिक। प्रोफेसर हो या फिर अनपढ़। पैसे वाला व्यक्ति हो या अत्यंत गरीबी में जीने वाला। सरकारी ओहदे पर हो या फिर व्यावसायी। चाहे व नेत्र वाले व्यक्ति हों या फिर नेत्रहीन स्वप्न हर किसी को आते हैं। कुछ को दिन में सोने पर भी स्वप्र आते हैं तो कुछ को रात्रि में।

इस धरती पर प्रत्येक मनुष्य चाहे वह भारत में रहते हों या फिर दुनिया के अन्य देशों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे स्वप्र नहीं आता हो। परमात्मा ने मनुष्य की दिनचर्या में इसे ऐसे समा दिया है जैसे कि अभिन्न अंग। कोई धार्मिक व्यक्ति हो या फिर नास्तिक। प्रोफेसर हो या फिर अनपढ़। पैसे वाला व्यक्ति हो या अत्यंत गरीबी में जीने वाला। सरकारी ओहदे पर हो या फिर व्यावसायी। चाहे वह नेत्र वाले व्यक्ति हों या फिर नेत्रहीन। स्वप्न हर किसी को आते हैं। कुछ को दिन में सोने पर भी स्वप्र आते हैं तो कुछ को रात्रि में। परन्तु रात्रि में आने वाले स्वप्र के प्रति लोगों का कौतूहल अधिक होता है। हममें से ऐसे भी लोग हैं जिन्हें स्वप्र याद नहीं रहते हैं। लेकिन जिन्हें याद रहते हैं वे उस स्वप्र के प्रति आशंकित रहते हैं। उसका मतलब या फिर उनके जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव को जरूर जानना चाहते हैं।

आधुनिक काल में हमें इस बात की चिंता सताती हैं कि क्या हमारे अमुक स्वप्र से धन की प्राप्ति होगी या नहीं। हिन्दू धर्म पुराण के अनुसार मां महालक्ष्मी धन की देवी हैं। हम सभी देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं। कई बार हमारी आराधना सफल होती है तो स्वप्र में ही धन या सौभाग्य लाभ की सूचना मिल जाती है। हम इस अंक में आपको ऐसे कुछ स्वप्न के लक्षण एवं उसके मतलब बता रहे हैं जिससे भविष्य में धन-धन्य प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं :

हमें इस बात से आश्वस्त रहना चाहिए कि सपने में देवी- देवताओं का दर्शन होना अत्यंत ही शुभ होता है। यह भविष्य में विभिन्न प्रकार की सफलता आने का संदेश देता है :

1. यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में गाय दिखाई दे तो इसे यश, वैभव, सौभाग्य व परिवार वृद्धि के शुभ संकेत माना जाता है।
2. यदि गाय का दूध निकालने का स्वपन आए तो धन लाभ होता है।
3. अगर आप स्वप्न में सफेद घोड़ा देखते हैं तो भी धन व सौभाग्य में वृद्धि के संकेत हैं।
4. यदि कोई जातक सपने में चूहा देखता है तो यह सौभाग्य के लिए स्थिति है।
5. ज्योतिष- शास्त्र कहते हैं कि अगर आपको स्वप्र में नीलकंठ या सारस दिखे तो समझो राजकीय सम्मान व धन दोनों की प्राप्ति होगी।
6. यदि सपने में बगुला या सारस दिखाई दे तो इसे धन वृद्धि का सूचक समझें।
7. सपने में काले बिच्छू को देखने से धन की प्राप्त होते हैं ऐसा कहा गया है।
8. अगर आपको स्वप्र में खाता हुआ तोता दिखाई दे तो समझो कि आपको कभी भी धन कमी नहीं होगी।
9. सपने में घोंघा देखना आपके व्यापार व वेतन में वृद्धि कराएगा।
10. अगर कोई जातक मरी हुई चिडिय़ां का दृश्य स्वप्र में देखता है तो धन लाभ होना निश्चित है।
11. नेवले का स्वप्र दर्शन सोने के आभूषण आने का संकेत देता है।
11. मधु मक्खी को सपने में देखने से परिवार-वृद्धि व धन लाभ दोनो होते हैं।
12. अगर आप नाग फन फैलाये नाग देखते हैं तो हुए धन लाभ कराता है।
13. सफेद चीटियों का स्वप्र देखना शुभ शकुन है।
14. स्वप्न में नाग या सांप बिल से आता-जाता दिखाई दे तो अत्यधिक लाभ होता है।
15. यदि कोई जातक सपने में अपने आप को आम के बाग में घूमता देखे तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है। 16. सपने में कदम्ब के पेड़ को देखने पर धन- धान्य, राजकीय सम्मान, निरोगी काया की प्राप्ति होती है।
17. हाथ की छोटी अंगुली में अंगूठी पहनने का स्वप्र धन लाभ का आभास कराता है।
18. कानों में कुंडल पहनने का सपना लाभप्रद है।
19. सपने में नर्तकी नृत्य करती हुई दिखाई दे तो इसे शुभ मानते हैं।
20. सपने में सफेद चूडिय़ों को देखना धन आगमन का संकेत है।
21. कुमुद- कुमुदनी के फूल स्वप्र में देखना धन लाभ देता है।
22. सपने में किशन को देखना समृद्धि का सूचक माना जाता है।
23. अगर आप स्वप्र में कमल (देवी लक्ष्मी का आसन) और आंवला का दर्शन होता है तो अत्यधिक धन लाभ हो सकता है।
24. सपने में हाथी, घोड़ा, गाय, महल, पहाड़, और पेड़ पर चढऩा, सुयश व धन आने के शुभ संकेत होते हैं।

You cannot copy content of this page