देश के 795 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पुलिस पदक

Font Size

हरियाणा से कुल 13 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान किया गया

बिहार से 17 जबकि आँध्रप्रदेश से 16 पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया

पंजाब से 16 जबकि राजस्थान से 17 पुलिस अधिकारी पुरस्कृत किये गए

सुभाष चौधरी/प्रधान संपादक 

नई दिल्ली : इस वर्ष गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कुल 795 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए हैं। 107 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक, 75 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 613 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। हरियाणा से कुल 13 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान किया गया है जिनमें दो को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक दिया गया है. बिहार से 17 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक दिया गया है जबकि आँध्रप्रदेश से 16 पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है. इसी तरह पंजाब से 16 जबकि राजस्थान से 17 पुलिस अधिकारी पुरस्कृत किये गए.  

107 वीरता पुरस्कारों में से 66 जम्मू और कश्मीर के लिए, 35 उग्र वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों के लिए और 3 पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए हैं। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 38 पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर पुलिस, 35 सीआरपीएफ और 10 छत्तीसगढ़ के हैं। इस वर्ष भारतीय पुलिस सेवा से 5 अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जा रहे हैं।

इस वर्ष विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुलिस पदक के संबंध में अत्यंत सख्त चयन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है।

पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है –

वीरता के लिए पुलिस पदक – सूची 1

police padak list 1 – PMG Awardees –RD 2018

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक – सूची 2

police padak list 2 – PMG Awardees –RD 2018

उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक – सूची 3

police padak list 3 – PMG Awardees –RD 2018

पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की राज्यवार/बलवार सूची – सूची 4

police padak list 4 – PMG Awardees –RD 2018

You cannot copy content of this page